LIC AAO Prelims Call Letter 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी एएओ (LIC AAO) प्रीलिम्स कॉल लेटर 2023 जारी किया है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा 17 से 20 फरवरी, 2023 के बीच होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 300 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में 112 पद अनारक्षित हैं। 50 पद एससी, 27 एसटी, 27 EWS और 84 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक है
LIC AAO Prelims Call Letter 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “AAO (जनरलिस्ट) -2023 की भर्ती” पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इन शहरों में होगी परीक्षा
- एग्जाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ, बिहार के भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पटना और दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद समेत देश के कई शहरों में होगा।
- परीक्षा 1 घंटे की होगी। 70 अंक के 100 प्रश्न होंगे। तार्किक क्षमता से 35 अंक के 35 प्रश्न, संख्यात्मक अभियोग्यता से 35 अंक के 35 प्रश्न व व्याकरण, शब्दावली, अंग्रेजी भाषा, बौद्धिक कौशल से 30 अंक के 30 प्रश्न होंगे। ध्यान रहे कि अंग्रेजी भाषा की परीक्षा केवल योग्यता प्रकृति की होगी और अंग्रेजी भाषा के अंकों को रैंकिंग के लिए नहीं जोड़ा जाएगा।
- प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को 18 मार्च को आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को 53600-2645(14)-90630-2865(4)-102090 के वेतनमान में 53600 रुपये प्रति माह का मूल वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines