KVS Vacancy 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 13,000 से अधिक पदों के लिए (kvs vacancy details) आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जिसमें TGT, PGT और प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। पहले केंद्रीय विद्यालय के इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 दिसंबर 2022 थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 02 जनवरी 2023 कर दी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार “केवीएस के सक्षम प्राधिकारी ने केवीएस में अधिकारी संवर्ग, शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26.12.2022 से 02.01.2023 (00.59 बजे) तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। विज्ञापन संख्या 15 और 16 में उल्लिखित आयु, योग्यता, अनुभव आदि के संबंध में अन्य नियम और शर्तें समान (अर्थात 26.12.2022) रहेंगी।“
KVS Recruitment 2022 Official Notice
केवीएस में विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद पर भर्ती निकली है. इसके तहत कुल 13404 पद भरे जाएंगे जिनके लिए आवेदन 05 दिसंबर से हो रहे हैं और 26 दिसंबर को अंतिम तारीख थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।
उम्मीदवार अन्य जानकारी के लिए Detail Notification देख सकते हैं। वे kvsangathan.nic.in पर फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यहां रिक्तियों के बारे में अधिक जानकारी दी गई है (KVS Recruitment 2022 Vacancy Details)
- प्राथमिक शिक्षक: 6414
- सहायक आयुक्त: 52
- प्राचार्य: 239
- वाइस प्रिंसिपल: 203
- स्नातकोत्तर शिक्षक: 1409
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक: 3176
- लाइब्रेरियन: 355
- प्राथमिक शिक्षक (संगीत): 303
- वित्त अधिकारी: 6
- सहायक अभियंता (सिविल): 2
- सहायक अनुभाग अधिकारी: 156
- हिंदी अनुवादक: 11
- वरिष्ठ सचिवालय सहायक: 322
- कनिष्ठ सचिवालय सहायक: 702
- आशुलिपिक ग्रेड 2: 54
ऐसे करें अप्लाई (KVS Recruitment 2022 Know How To Apply)
केवीएस में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें और फिर आगे एलडीसीई परीक्षा का चयन करें उम्मीदवारों को वैकेंसी का सेलेक्शन करना होगा जिसके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं।
केवीएस भर्ती 2022 ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
अब आवेदन फीस का भुगतान करें और सबमिट करें भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
KVS Mock Test link 2022 for CBT exam
केवीएस ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद करने से पहले आने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। टेस्ट के माध्यम से, भविष्य में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का अंदाजा हो जाएगा। मॉक टेस्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in के होम पेज पर उपलब्ध है।
नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक ((KVS Recruitment 2022 Notification)
सेलेक्शन प्रोसेस (KVS Recruitment 2022 Selection Process)
ये भी जान लें कि केवीएस के इन पद पर सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा जिसकी तारीख अभी जारी नहीं हुई है। कुछ ही दिनों में परीक्षा की तारीख जारी होगी और उसके पहले एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख साफ होगी। कैंडिडेट्स से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए समय-समय पर केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in. विजिट करते रहें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines