KVS Recruitment 2022: केन्द्रीय विद्यालय में विभिन्न टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, बस होनी चाहिए ये योग्यता
Edited By Niharika Gupta

KVS PGT exam city slip
Edited By Niharika Gupta

KVS PGT exam city slip
KVS Recruitment 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी और 26 दिसंबर, 2022 को बंद होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 6990 पदों को भरेगा।
जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और क्लास डेमो/इंटरव्यू/स्किल टेस्ट में एक साथ प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क सभी पदों के लिए अलग-अलग है। उम्मीदवार इसे ऊपर डिटेल नोटिफिकेशन पर देख सकते हैं। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीएच और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: