Niharika Gupta
Read More
KVS Admit Card: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राथमिक शिक्षक और अन्य पदों के लिए केवीएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। उम्मीदवार जो सीधी भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर शिक्षण पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से चेक करके आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Admit Card डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
केवीएस ने PRT, वित्त अधिकारी (Finance Officer), सहायक अभियंता, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, आशुलिपिक ग्रेड II, लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद के लिए केवीएस प्री-एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार जो इस भर्ती में भाग लेने वाले वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। अंतिम प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।