JSSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सरकारी स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग द्वारा कुल 3120 पीजीटी, टीजीटी, नियमित और बैकलॉग रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक साइट –jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़िए – BECIL Recruitment 2023: डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द ऐसे करें अप्लाई
Jharkhand JSSC Recruitment 2023: मुख्य तारीखें
– आवेदन शुरू होने की तारीख – 5 अप्रेल 2023
– आवेदन की आखिरी तारीख – 4 मई 2023
– आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 8 मई 2023
– फॉर्म में संशोधन की तारीख – 10 से 12 मई 2023
वैकेंसी डिटेल्स
झारखंड पीजीटी भर्ती 2023 की प्रक्रिया जेएसएससी द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से ऑनलाइन मोड में भर्ती परीक्षा 2023 के साथ आयोजित की जाएगी। नियमित रिक्तियों की संख्या 2855 है और बैकलॉग रिक्तियां 265 पद हैं। उम्मीदवार 6 मई, 2023 तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।
जानें योग्यता
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बी.एड डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों के पास झारखंड राज्य के सरकारी स्कूल में टीजीटी शिक्षक के रूप में 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। JSSC ने पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की है। हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा जिसमें 2 पेपर शामिल होंगे: पेपर- I और पेपर- II। प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आयोग मेरिट सूची जारी करेगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने होगा। इस अभियान के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
JSSC PGT Recruitment 2023 Notification: आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां देखें
JSSC PGT Recruitment 2023: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
19 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines