Niharika Gupta
Read More
Jharkhand High Court Recruitment 2023: झारखंड हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के 42 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 जून तक jhc.org.in या jharkhandhighcourt.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक डिटेल्स देखने के लिए यहां दिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें अंग्रेजी शॉर्टहैंड (100 WPM) और टाइपिंग (40 WPM) में आनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन से भी अच्छी तरह से परिचित होना चाहिए।
और पढ़िए –DRDO recruitment 2023: डीआरडीओ में निकली नौकरियां, यहां चेक करें नोटिफिकेशन
1 अप्रैल 2022 को इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
और पढ़िए –SSC Phase X Additional Result: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज X एडिशनल का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को वेतन 7वें पीआरसी में पे-मैट्रिक्स लेवल 7 में होगा यानी ₹44,900 से ₹1,42,400 तक सैलरी मिलेगी।
अनारक्षित, बीसी I और बीसी II श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।