ITBP Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्तियां, यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

ITBP Head Constable recruitment 2022:
Edited By Niharika Gupta

ITBP Head Constable recruitment 2022:
ITBP Head Constable recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (ड्रेसर पशु चिकित्सा) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 34 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 6 महिला उम्मीदवारों के लिए है।
कुल पदों की संख्या- 40
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही पारा वेटरनरी कोर्स या एक साल का वेटरनरी थेरेपेटिक में डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे: चरण 1- पीईटी / पीएसटी, चरण 2- लिखित परीक्षा, चरण 3- दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: