---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

ITBP recruitment 2023: 10वीं पास के लिए आईटीबीपी में निकली नौकरी, 80 हजार तक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

ITBP Head Constable Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के 81 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। […]

---विज्ञापन---

ITBP Head Constable Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के 81 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के 81 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल के 34 पद, ओबीसी के 22 पद, एससी के 12 पद, एसटी के 6 पद और ईडब्लूएस के 7 पद शामिल हैं।

---विज्ञापन---

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

---विज्ञापन---

आवेदन योग्यता

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास अभ्यर्थी या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को एएनएम कोर्स भी किया होना चाहिए। कोर्स के साथ ही अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन केंद्र सरकार की नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल से होना चाहिए।

ऐसे होगी परीक्षा

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल/ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 35% और एससी/एसटी/ओबीसी को 33% अंक हासिल करना होगा।

---विज्ञापन---

जानें सैलरी

आईटीबीपी में इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

First published on: Jun 08, 2023 05:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola