ITBP Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

ITBP Recruitment 2022

ITBP Recruitment 2022

ITBP SI Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने ग्रुप बी में सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के पद पर भर्ती के लिए पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर रिक्तियों के लिए .15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 18 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 17 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 सितंबर

रिक्ति विवरण

पद: सब इंस्पेक्टर (SI-स्टाफ नर्स)

कुल पदों की संख्या- 18

योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय या समकक्ष से 10+2 परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी की परीक्षा पास होना चाहिए।

आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, पूर्व सैनिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

वेतनमान

35400 – 1,12,400 / – स्तर -6

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ