ITBP Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें अप्लाई करने की डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

ITBP Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

ITBP Recruitment 2023
ITBP Recruitment 2022: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP ) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट) के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट – recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 24 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। कोई भी यहां महत्वपूर्ण तिथियों, रिक्तियों और अन्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक को चेक कर लें।
कुल पदों की संख्या- 24
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए या उम्मीदवारों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के तहत उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: