ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्तियां, यहां देखें अप्लाई करने की डिटेल्स

ITBP Recruitment 2022

ITBP Recruitment 2022

ITBP Head Constable Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, ITBP ने हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक साइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2022 तक है।

कुल पदों की संख्या

40 पद
हेड कॉन्स्टेबल

ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवारों से आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन सही पाए जाते हैं, उन्हें भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र (ऑनलाइन) जारी किए जाएंगे।

आयु सीमा

आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष

जानें योग्यता

उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 पास या समकक्ष होना चाहिए। नियमित पैरा पशु चिकित्सा पाठ्यक्रम या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। महिलाओं, पूर्व सैनिकों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), लिखित परीक्षा, डिटेल्ड मेडिकल परीक्षा शामिल होंगे।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ