IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में स्केल 2, 3, 4, 5, 6 पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, लाखों में होगी सैलरी, यहां करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

IPPB Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

IPPB Recruitment 2023
IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने नियमित / अनुबंध के आधार पर स्केल II, III, IV, V और VI रिक्तियों के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन विंडो 24 सितंबर तक ippbonline.com पर खुली रहेगी।
अप्लाई करने के लिए विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा आदि अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ें।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के अलावा मूल्यांकन, समूह चर्चा या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। अन्य के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: