हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल में निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता समेत अप्लाई प्रोसेस

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2023

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल (IOCL) ने 106 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है।

इस तरह भेजना होगा फॉर्म

नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद सहायक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी। जिस पते पर अभ्यर्थियों को हार्ड कॉपी भेजनी होगी उसका पता है- पोस्ट बॉक्स नंबर 3096, प्रधान डाकघर, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003।

IOCL Recruitment 2023 Direct Link

विज्ञापन

वैकेंसी डिटेल्स

इंडियन ऑयल की तरफ से यह भर्ती अभियान 106 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जिनमें से 96 रिक्तियां मैकेनिकल इंजीनियर / इलेक्ट्रिकल इंजीनियर / सिविल इंजीनियरिंग / इंस्ट्रुमेंटल इंजीनियरिंग के लिए हैं। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद के लिए 10 रिक्तियां हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –SSC CHSL 2023 Tier 1 Admit Card: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

आयु सीमा

कार्यकारी स्तर 1 पदों के लिए अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु 35 वर्ष और कार्यकारी स्तर 2 पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, भारत सरकार के नियमों के मुताबिक अभ्यर्थियों का आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन

IOCL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार वेबसाइट www.iocl.com फॉर्म पर जा सकते हैं
  • इसके बाद करियर टैब पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola