Indian Navy Recruitment 2022: इंडियन नेवी में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

indian navy recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

indian navy recruitment 2023
Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने ड्राइवर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक योग्य उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर भेजकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन है।
भारतीय नौसेना में कुल मिलाकर 49 पदों पर होगी भर्तियां
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
इस एग्जाम में उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के जवाब देने होंगेय़ वहीं, सिविलियन मोटर ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इसे पास करने पर ही उन्हें नौकरी दी जाएगी। चुने जाने वाले उम्मीदवारों को वेस्टर्न नेवल कमांड के कंट्रोल में किसी भी यूनिट में नौकरी करनी होगी।
उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (CCPO के लिए), मुख्यालय, पश्चिमी नौसेना कमान, बैलार्ड एस्टेट, टाइगर गेट के पास, मुंबई-400001 को भेज सकते हैं।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: