Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: इंडियन नेवी ने 02/2023 नवंबर 2023 बैच के लिए अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन 26 जून से joinindiannavy.gov.in पर जमा कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती में अप्लाई करने के इच्छुक युवा 26 जून से 02 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, फार्म भरने की अंतिम तारीख में अभी करीब 15 दिन से अधिक का समय है, लेकिन ये बात भी ध्यान रखें कि फार्म भरने के लिए महज 8 दिन का समय 26 जून से 2 जुलाई के बीच मिलेगा। इस भर्ती में नवंबर 23 बैच के लिए खाली पदों को भरे जाएंगे।
कौन कर सकता है अप्लाई
इस भर्ती में वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से मैट्रिक परीक्षा पास की हो, इसी के साथ कैंडिडेट्स का जन्म भी 1 नवंबर 2002 से 2006 के बीच होना चाहिए।
अग्निवीर भर्ती में केवल अविवाहित महिला और पुरुष ही फार्म भर सकते हैं, जिनका विवाह हो चुका है, वे इस भर्ती मेें शामिल नहीं हो पाएंगे, आप शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी पूरी जानकारी नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए होगा। प्राथमिक परीक्षा में फिजिकल टेस्ट भी शामिल है और इस परीक्षा में पास होना जरूरी है। फाइनल स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद मेरिट में टॉप अभ्यर्थियों को ज्वॉइनिंग के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन नेवी की वेबसाइट भी देखते रहें।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 Notification
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
21 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
20 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines