Indian Coast Guard Recruitment 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड ने आज 25 जनवरी, 2023 को सहायक कमांडेंट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया हैं। जो उम्मीदवार पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक साइट के माध्यम से joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2023 है।
वैकेंसी डिटेल्स
यह भर्ती अभियान ICG में सहायक कमांडेंट – जनरल ड्यूटी, कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल-एसएसए), तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) और कानून के 01/2024 बैच के 71 पद को भरेगा। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
Indian Coast Guard Recruitment 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- भारतीय तट रक्षक की आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सहायक कमांडेंट पदों के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीज़ा / मास्टर / मेस्ट्रो / रूपे / क्रेडिट / डेबिट कार्ड/ यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 / – रुपये का भुगतान करना होगा।
रजिस्टर्ड उम्मीदवार इन चीजों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को शारीरिक माप की परीक्षा भी देनी होगी। कैंडिडेट्स की आंखों की रोशनी भी पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए। शरीर के किसी भी अंग पर टैटू गुदा होने पर उम्मीदवार को डिस्क्वालिफाई कर दिया जाएगा। हालांकि, ट्राइबल उम्मीदवारों को इन नियम से छूट दी जाएगी। अन्य सभी जानकारियां उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines