Indian Army TGC: एग्जाम नहीं सीधा इंटरव्यू, इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें क्या है Eligibility Criteria
Author: Ashutosh Ojha
May 13, 2025 06:36 PM IST
अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और देशसेवा का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय सेना ने 142वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 142) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह कोर्स जनवरी 2026 से देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शुरू होगा। इस कोर्स के जरिए इंजीनियरिंग पास या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अविवाहित पुरुष छात्रों को सेना में अधिकारी (लेफ्टिनेंट) बनने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2025 तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस कोर्स के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित हों और इंजीनियरिंग की पढ़ाई (B.E./B.Tech) पूरी कर चुके हों या आखिरी साल में पढ़ रहे हों। उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। यह मौका खासकर उन युवाओं के लिए है जो टेक्निकल काम में अच्छे हैं और सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और दूसरी इंजीनियरिंग शाखाओं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी आधिकारिक सूचना में दी गई है।
कैसा होगा चयन प्रक्रिया?
चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी पढ़ाई में मिले अंकों के आधार पर चुना जाएगा। इसके बाद दो हिस्सों में SSB इंटरव्यू लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में पास हो जाएंगे, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे और मेडिकल जांच करानी होगी। जो उम्मीदवार ये सारे चरण सफलतापूर्वक पार कर लेंगे, उन्हें देहरादून के IMA (इंडियन मिलिट्री अकादमी) में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (अफसर) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
जरूरी तारीखें और अन्य जानकारी
इस कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मई 2025 है। इसलिए जो भी युवा सेना में करियर बनाना चाहते हैं, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन अवश्य करें। आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है, ताकि योग्यता, प्रक्रिया और नियमों की पूरी जानकारी मिल सके। यह मौका न केवल एक शानदार करियर की शुरुआत है, बल्कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का गर्व भी देता है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं joinindianarmy.nic.in