Indian Army NCC Special Entry 2024 Notification: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेना में सीधे अफसर बनने का मौका मिल रहा है, जिसका शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। सेना में भर्ती होने के कई तरीके हैं, जैसे NDA, CDS, टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम और NCC स्पेशल एंट्री स्कीम। भारतीय सेना ने 56वीं NCC स्पेशल एंट्री स्कीम लॉन्च की है, जिसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी 2024 से शुरू होगी, लेकिन शॉर्ट नोटिस जारी करके युवाओं को पूर्व जानकारी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: Explainer: आखिर चीन में भूकंप आने से क्यों मचती है इतनी तबाही?
भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, NCC सर्टिफिकेट अनिवार्य
नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए NCC कैडेट्स 8 जनवरी 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2024 है। कोर्स अक्टूबर 2024 में शुरू होगा। इसके लिए आवेदन साल में 2 बार मांगे जाते हैं। वहीं इस स्कीम के तहत सेना में ऑफिसर बनने के लिए 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदक के पास NCC-C सर्टिफिकेट भी होना चाहिए, जिसमें भी कम से कम बी-ग्रेड होना चाहिए। वहीं भर्ती के लिए उम्र करीब 19 से 25 साल होनी चाहिए। कोर्स यानी प्री-कमीशन ट्रेनिंग, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में होगी। 49 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेफेंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटिक स्टडीज का सर्टिफिकेट मिलता है।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार 7 साल के बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों ने बताया आखिर कैसे किया ये कमाल?
क्या होगा सेलेक्शन प्रोसेस?
- कोर्स के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन SSB इंटरव्यू से होगा।
- SSB इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरू, जालंधर केंद्रों लिया जाता है।
- इंटरव्यू 2 फेज में होता है, जो पहले फेज में पास नहीं होते, उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
- फाइनल सेलेक्शन SSB इंटरव्यू में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।
यह भी पढ़ें: 7 मंजिलें, पर यहां भगवान की नहीं होगी पूजा; जानें 20 साल में बने Swarved Mahamandir की 7 खासियतें
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
SBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
14 hrs agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
6 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
12 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
14 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
16 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
16 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
17 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
17 days agoअग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines