Indian Army: अगर आपमें भी देश सेवा का जज्बा है और इंडियन आर्मी ज्वाइन करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। इंडियन आर्मी ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-53) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही, इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2024 है, जिसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
जानें कितनी हैं वैकेंसी
यह भर्ती 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-53) के तहत हो रही है। वैकेंसी की पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।
https://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/NotificationPDF/NOTIFICATION_FOR_TES-53_COURSE.pdf
क्या होनी चाहिए योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। साथ ही, JEE Mains 2024 परीक्षा भी पास होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 16 वर्ष 6 महीने और अधिकतम 19 साल 6 महीने होनी चाहिए। जन्मतिथि 2 जनवरी 2006 से पहले और 1 जनवरी 2009 के बाद नहीं होनी चाहिए।
जानें कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित कैंडिडेट को ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह ₹56,100 वेतन मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि 4 साल होगी, जिसके बाद लेफ्टिनेंट के पद पर पोस्टिंग होगी।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू, मेडिकल और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।
कौन कर सकता है आवेदन
इंटरव्यू के लिए कटऑफ संभावित रूप से दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines