Niharika Gupta
Read More
India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ने पोस्टमैन, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapost.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 23 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
नोटिस के अनुसार, कुल 98,083 रिक्तियां उपलब्ध हैं और उन्हें भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाना है। सरकार ने देशभर के 23 सर्किलों में इन रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है।
1. पोस्टमैन – 59099 पद
2. मेलगार्ड – 1445 पद
3. मल्टी-टास्किंग (MTS) – 37539 पद
सभी पदों के लिए योग्यता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। कुछ उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 10वीं पूरी कर ली होगी और उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी समझ होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 डिग्री होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन चेक करनी चाहिए।
भारतीय डाक विभाग ने डाकघर में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे युवाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।