India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में 40, 889 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, यहां सीधे लिंक से जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) (ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/Dak Sevak) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया आज, 27 जनवरी से शुरू हुई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को 10वी कक्षा पास होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (गणित और अंग्रेजी में अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो)
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सभी महिला / ट्रांस-महिला उम्मीदवारों और सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: