India Post GDS Recruitment 2023: डाक विभाग में 12828 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द ऐसे करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

India Post GDS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल डाक विभाग में करीब 13 हजार पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए 100 रुपए शुल्क देना होगा। ये आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए नहीं है।
-आवेदन की आखिरी तारीख – 11 जून 2023
– फॉर्म में सुधार की तारीख – 12-14 जून 2023
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिलाओं और आरक्षित वर्ग वालों को आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
कुल पद – 12828 पद
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष है, जिसकी गणना 11 जून, 2023 के मुताबिक की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
भारतीय डाक विभाग में निकाले गए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: