हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

India Post GDS Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए बंपर पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवकों और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हुई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM)
डाक सेवक
कुल पद 40, 889

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (गणित और अंग्रेजी में अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो)

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सभी महिला / ट्रांस-महिला उम्मीदवारों और सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

India Post GDS 2023: इन स्टेप्स से करें आवेदन

-आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
-रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
-फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-फॉर्म सबमिट करें।
-भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

India Post GDS Recruitment 2023: नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

India Post GDS Recruitment 2023: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

(societyofrock.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें