Important details and documents before resignation: अच्छी ग्रोथ और सैलरी में इंक्रीमेंट के लिए अपनी मौजूदा कंपनी से रिजाइन करने का मन बना रहे हैं तो कुछ जरूरी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स पहले से ही सेव कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको नई जॉब ज्वाइन करते समय उन डाक्यूमेंट्स के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप जरूर निकाल लें
जॉब रिजाइन करने के बाद 30 से 45 दिनों तक नोटिस पीरियड सर्व करना पड़ सकता है। ऐसे में रेजिग्नेशन लेटर डालने से पहले पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप पहले ही निकाल लें। ताकि जरूरत पड़े तो अगली कंपनी में आप अपने सैलरी स्ट्रक्चर का प्रूव दे सकें।
अभी पढ़ें – PMKSN Scheme: किसानों के खाते में इस दिन आएगी 12वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
यूएएन नंबर और पीएफ डिटेल्स को कर लें सेव
अगली कंपनी में आपसे पीएफ अकाउंट को अपडेट करने के लिए आपका यूएएन नंबर जरूर मांगा जाएगा। ऐसे में रिजाइन करने से पहले अपने यूएएन नंबर और पीएफ अकाउंट से जुड़े डिटेल्स सेव कर के रख लें। पीएफ अकाउंट में एक्सेस करने के लिए आपका यूएएन नंबर जरूरी होता है।।
प्रमोशन और इंक्रीमेंट ईमेल्स का स्क्रीनशॉट रख लें
ऑफिस छोड़ने के बाद आपका ऑफिशियल आईडी और ईमेल बंद कर दिया जाता है। ऐसे में ये जरूरी है कि रिजाइन करने से पहले या फिर नोटिस पीरियड के दौरान इंक्रीमेंट और प्रमोशन के मेल्स का स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर आप अगली कंपनी में इसे दिखा सकें।
इसके अलावा आपको HR और फाइनेंस के नंबर और ईमेल डिटेल्स भी जरूर सेव कर लें, ताकि ऑफिशियल ईमेल बंद होने के बाद फुल एंड फाइनल पेमेंट के लिए आप आसानी से किसी से संपर्क कर सकें।
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
9 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
3 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
7 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
16 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines