नौकरी से इस्तीफा देने से पहले सेव कर लें जरूरी डिटेल्स, नहीं तो होना पड़ सकता है परेशान

Important details and documents before resignation: नौकरी से इस्तीफा देने की सोच रहे हैं तो रिजाइन करने से पहले कुछ जरूरी डिटेल्स और डाक्यूमेंट्स को जरूर सेव कर लेना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि अगली कंपनी में आपसे कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स मांग लिए जाएं।

resignation

resignation

Important details and documents before resignation: अच्छी ग्रोथ और सैलरी में इंक्रीमेंट के लिए अपनी मौजूदा कंपनी से रिजाइन करने का मन बना रहे हैं तो कुछ जरूरी  डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स पहले से ही सेव कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको नई जॉब ज्वाइन करते समय उन डाक्यूमेंट्स के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप जरूर निकाल लें

जॉब रिजाइन करने के बाद 30 से 45 दिनों तक नोटिस पीरियड सर्व करना पड़ सकता है। ऐसे में रेजिग्नेशन लेटर डालने से पहले पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप पहले ही निकाल लें। ताकि जरूरत पड़े तो अगली कंपनी में आप अपने सैलरी स्ट्रक्चर का प्रूव दे सकें।

यूएएन नंबर और पीएफ डिटेल्स को कर लें सेव

अगली कंपनी में आपसे पीएफ अकाउंट को अपडेट करने के लिए आपका यूएएन नंबर जरूर मांगा जाएगा। ऐसे में रिजाइन करने से पहले अपने यूएएन नंबर और पीएफ अकाउंट से जुड़े डिटेल्स सेव कर के रख लें। पीएफ अकाउंट में एक्सेस करने के लिए आपका यूएएन नंबर जरूरी होता है।।

प्रमोशन और इंक्रीमेंट ईमेल्स का स्क्रीनशॉट रख लें

ऑफिस छोड़ने के बाद आपका ऑफिशियल आईडी और ईमेल बंद कर दिया जाता है। ऐसे में ये जरूरी है कि रिजाइन करने से पहले या फिर नोटिस पीरियड के दौरान इंक्रीमेंट और प्रमोशन के मेल्स का स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर आप अगली कंपनी में इसे दिखा सकें।

इसके अलावा आपको HR और फाइनेंस के नंबर और ईमेल डिटेल्स भी जरूर सेव कर लें, ताकि ऑफिशियल ईमेल बंद होने के बाद फुल एंड फाइनल पेमेंट के लिए आप आसानी से किसी से संपर्क कर सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ