IIT-Bombay के स्टूडेंट्स पर हुई पैसों की बारिश, किसी को एक करोड़ का ऑफर तो कोई जाएगा विदेश

IIT bombay Campus Placement : देश के जाने माने शिक्षण संस्थान आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेना छात्रों का सपना होता है। अगर किसी को दाखिला मिल जाता है तो उसकी लाइफ सेट हो जाती है।

IIT Bombay

IIT Bombay

IIT bombay Campus Placement : देश के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT-Bombay) में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स दिनरात मेहनत करते हैं। इसके लिए हर साल लाखों छात्र-छात्राएं एंट्रेंस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन सिर्फ हजारों की संख्या में ही स्टूडेंट्स एडमिशन ले पाते हैं। इसके बाद प्लेसमेंट में आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट्स पर पैसों की बारिश होती है। इस साल भी किसी उम्मीदवार को एक करोड़ रुपये का ऑफर मिला है तो किसी को विदेश जाने का मौका मिला है।

विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे में 2023-2024 प्लेसमेंट सीजन के लिए नेशनल और इंटरनेशनल की 388 कंपनियां आई थीं। इन संस्थानों ने व्यक्तिगत या वर्चुअल रूप से स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लिया। पहले चरण के प्लेसमेंट में 1188 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है। 85 छात्रों को सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेंगे, जिनमें से 63 स्टूड्टेंस को विदेश में नौकरी करने का मौका मिला है। इसे लेकर एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

हर साल विदेशों से आती हैं कंपनियां

विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी-बड़ी कंपनियां नौकरी का ऑफर देती हैं। यह प्रक्रिया हर साल चलती है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि 2023-2024 के पहले चरण में 1340 ऑफर दिए गए थे, जिनमें से 1,188 छात्रों का सलेक्शन हो गया है। इनमें वे भी 258 छात्र शामिल हैं, जिन्हें कंपनियों ने इंटर्नशिप के बाद नौकरी पर रख लिया है।

इन देशों में छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन

ऐसे तो कई विदेशी कंपनियां हर साल प्लेसमेंट के लिए आईआईटी बॉम्बे आती हैं, लेकिन इस बार 63 छात्र-छात्राओं को जापान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, ताइवान, सिंगापुर और हांगकांग में नौकरी करने का मौका मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ