IBPS Recruitment 2023: क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

IBPS Clerk Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

IBPS Clerk Recruitment 2023
IBPS Clerk Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP क्लर्क-XIII 2023 के लिए आज, 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in के माध्यम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4,045 रिक्तियां भरी जानी हैं।
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। इस प्रकार इन दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले छात्रों को पद के लिए चुना जाता है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत कुल 4045 लिपिक संवर्ग रिक्तियों को भरा जाएगा।
आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी), और पूर्व सैनिक (ईएक्सएसएम) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास एक वैध मार्कशीट / डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए कि वे पंजीकरण के दिन ग्रेजुएट हैं और उनके ग्रेजुएट में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाया जाना चाहिए।
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: