Niharika Gupta
Read More
IBPS provisional allotment list 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ, एसओ और क्लर्क 2023 की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर पीओ, एसओ और क्लर्क प्रोविशनल अलॉटमेंट चेक कर सकते है।
आईबीपीएस 2023 की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपना आईबीपीएस रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जिन उम्मीदवारों को प्रोविशनल लिस्ट अलॉट किया गया है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया गया है।
IBPS provisional allotment list चेक करना का डायरेक्ट लिंक
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस एसओ, आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। प्रत्येक पद के लिए वर्ष में एक बार परीक्षा आयोजित की जाती है। योग्य होने के लिए आईबीपीएस कट ऑफ को सुरक्षित करना अनिवार्य है।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।