IBPS Clerk Recruitment 2023: आईबीपीएस में क्लर्क पदों की संख्या बढ़ी, ग्रेजुएट पास फटाफट करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

IBPS Clerk Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

IBPS Clerk Recruitment 2023
IBPS Clerk Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ने क्लर्क भर्ती 2023 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। अब, यह भर्ती अभियान 4545 रिक्तियों के लिए है। पहले ये 4045 थी यानी 500 पोस्ट और जोड़ी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म को एडिट और शुल्क के भुगतान सहित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई तक किए जा सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 26-27 अगस्त 2023 और 2 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2023 में होगी। आयु सीमा- 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
आईबीपीएस क्लर्क 2023 का आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹850 है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए यह 175 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: