IBPS Clerk Prelims Result 2025: प्रारंभ‍िक परीक्षा का पर‍िणाम जारी, Direct Link पर चेक करें

आईबीपीएस क्‍लर्क के प्रारंभ‍िक परीक्षा 2025 का पर‍िणाम जारी कर द‍िया गया है. चेक करें

IBPS result

IBPS Clerk Result: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 को जारी कर द‍िया है.

विज्ञापन

अगर आप इस परीक्षा का ह‍िस्‍सा बने हैं और प्रीलिम्स परीक्षा दी है, तो आप आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जाकर अपना र‍िजल्‍ट चेक कर सकते हैं. बता दें क‍ि प्रारंभ‍िक परीक्षा केवल क्‍वाल‍िफाइंग स्‍टेज है और इसमें क्‍वाल‍िफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को अगले स्‍टेज की परीक्षा में बैठने का मौका म‍िलता है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि IBPS ने इस परीक्षा (IBPS Clerk Prelims Exam 2025) का आयोजन 4 और 5 अक्‍टूबर 2025 को क‍िया था. प्रारंभ‍िक परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों को मुख्‍य परीक्षा (IBPS Clerk Mains Exam) में बैठने का मौका म‍िलेगा, जो फाइनल सेलेक्‍श में एक अहम स्‍टेज है.

विज्ञापन

IBPS Clerk Prelims Result 2025 : पर‍िणाम कैसे चेक करें?
ऑफिशियल IBPS वेबसाइट ibps.in पर जाएं
होमपेज पर CRP Clerical या IBPS Clerk सेक्शन पर क्लिक करें
CRP-Clerical >> Common Recruitment Process for Clerical Cadre XV टाइटल वाला लिंक ढूंढें
अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड डालें
कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें और Submit पर क्लिक करें
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें

अब आगे क्‍या होगा?
ज‍िन उम्‍मीदवारों ने प्रारंभ‍िक परीक्षा पास कर ली है, वो अब मेन्‍स परीक्षा (IBPS Clerk Mains Exam) में बैठने के ल‍िए एल‍िजि‍बल हैं. मुख्‍य परीक्षा 29 नवंबर 2025 में होने वाली है. मुख्‍य परीक्षा के ल‍िए एडम‍िट कार्ड भी जल्‍द ही जारी कर द‍िया जाएगा. IBPS Clerk Mains एग्‍जाम में जनरल/फाइनेंश‍ियल अवेयरनेस, इंग्‍ल‍िश लैंगवेज, रीजन‍िंग और कंप्‍यूटर एप्‍ट‍िट्यूड और क्‍वांटिटेट‍िव एप्‍ट‍िट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे. मुख्‍य परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों को फाइनल सेलेक्‍शन स्‍टेज में भेजा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ