Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
IAF Agniveer Vayu 01/2022 result: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु भर्ती 01/2022 (IAF Agniveer Result) के लिए प्रोविशनल सेलेक्ट लिस्ट जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर प्रोविशनल लिस्ट देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र संबंधित सीओ, एएससी को 16 नवंबर तक जमा करने होंगे अन्यथा उम्मीदवारी वापस ले ली जाएगी।
IIAF Agniveer Vayu 01/2022 result
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के नाम अनंतिम चयन सूची (PSL) में शामिल हैं, वे 25 नवंबर, 2022 को एनरोलमेंट सूची देख सकते हैं । आधिकारिक सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 16 नवंबर, 2022 तक संबंधित CO, ASC को मूल प्रमाण पत्र प्रदान करना आवश्यक होगा, ऐसा नहीं करने वाले कैंडिडेट्स से उम्मीदवारी वापस ले ली जाएगी। बता दें कि, AF अग्निवीरवायु भर्ती (Agniveer Vayu recruitment 01/2022) चरण 1 की परीक्षा 24 जुलाई से आयोजित की गई थी। इसके बाद से उम्मीदवार परिणाम की राह देख रहे थे, अब नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।