Indian Airforce में अग्निवीर भर्ती; 3500 पद, 40 हजार सैलरी, 17 से ऑनलाइन अप्लाई, जानें कैसे करें?

Indian Air Force Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना ने साल की पहली भर्ती निकाल दी है, जिसके लिए 17 जनवरी से आवेदन किए जा सकते हैं, जानिए कैसे करेंगे ऑनलाइन अप्लाई और अन्य डिटेल्स।

Indian Air Force Agniveer Recruitment

अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए वायुसेना में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन

Indian Air Force Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका है। इंडियन एयरफोर्स ने साल 2024 की पहली रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 3500 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए 17 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। अप्लाई करने का आखिरी तारीख 6 फरवरी है। ऑनलाइन एग्जाम 17 मार्च को होगा। वहीं इच्छुक उम्मीदवार  वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं…

 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन को 550 रुपये देने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट होगी, जो डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए की जा सकती है।

उम्र योग्यता

अग्निवीर बनने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 17 और ज्यादा से ज्यादा 21 वर्ष होनी हो चाहिए। उम्र की गणना जनवरी 2004 से जनवरी 2024 के बीच जन्म के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। डिप्लोमा या 2 साल का वोकेशनल कोर्स करना भी अनिवार्य है।

विज्ञापन

सैलरी स्ट्रक्चर

भर्ती में सेलेक्शन होने पर सैलरी 4 सालों में हर साल बढ़ेगी। जैसे पहली सैलरी 30 हजार होगी। दूसरे साल 33 हजार हो जाएगी। तीसरे साल 36500 रुपये वेतन मिलेगा। चौथे साल सैलरी 40 हजार हो जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

विज्ञापन
  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल एफिशिएन्सी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2024-25: अग्निवीर भर्ती के लिए बदल गए नियम, आवेदक जरूर पढ़ें यह अहम खबर

शारीरिक योग्यताएं

हाइट: लड़कों के लिए 152.5CM, लड़कियों के लिए 152CM, उत्तर पूर्व या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के आवेदकों के लिए 147CM, लक्षद्वीप के आवेदकों के लिए 150CM
वजन: हाईट और उम्र के अनुसार होना चाहिए।
सुनने की क्षमता: सामान्य होनी चाहिए, यानी प्रत्येक कान से 6 मीटर की दूरी से फुसफुसाहट को सुनने की क्षमता भी होनी चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन करें।
  • मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें और ID के साथ पासवर्ड लें।
  • दोबारा लॉग इन करके एप्लिकेशन फॉम भरे।
  • डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करके पेमेंट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

भर्ती का नोटिफिकेशन यहां देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ