Jobs in Tourism Sector: भारत में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में आने वाले समय में इस सेक्टर में बहुत सी जॉब आने वाली हैं। 18वें वार्षिक CII पर्यटन शिखर सम्मेलन में बताया गया कि भारत के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर 2034 तक 61 लाख नए रोजगार का सृजन करने वाला है, जिसमें व्यय 1.2 गुना बढ़ने का अनुमान है। रोजगार और आर्थिक गतिविधि में यह उछाल भारत के भविष्य के विकास में मददगार होगा। बता दें कि यह देश में इस सेक्टर की बढ़ती महत्ता का संकेत देता है। बता दें कि टूरिज्म सेक्टर भारत में फिलहाल कुल रोजगार में 8% का योगदान देता है। मगर आने वाले समय में ये इंडस्ट्री तेजी से विकास करने की तैयारी में है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
रिपोर्ट में मिली जानकारी
इस जानकारियां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और EY द्वारा 18वें वार्षिक CII पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी किए गए’ Employment Landscape in Tourism and Hospitality in India’ नामक एक पेपर में आई हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि महामारी के बाद इस सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि रोजगार सृजन में पुरुषों के लिए 46 लाख और महिलाओं के लिए 15 लाख नौकरियां शामिल होंगी। रिपोर्ट में बताया गया कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, सस्टेनेबल टूरिज्म और कस्टमर सर्विस जैसे एरिया में विशेष स्किल की जरूरतों पर भी जोर दिया जाएगा।
इन चुनौतियों से निपटने के लिए रिपोर्ट में कुछ सुझाव भी दिए गए हैं, जिसमें प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए गेमीफाइड लर्निंग सिस्टम, उद्योग संघों के सहयोग से क्लियर कैरियर एडवांसमेंट पाथवे बनाना और स्किल और ट्रेनिंग को मानकीकृत करने के लिए पर्यटन मंत्रालय के तहत एक टास्क फोर्स बनाने शामिल हैं।
2036 तक 61.31 लाख जॉब
आगे रिपोर्ट में बताया गया कि इंडस्ट्री में बढ़ती टूरिज्म एक्टिविटी को पूरा करने के लिए 2036-37 तक 61.31 लाख अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसके कारण आने वाले समय में रोजगार बढ़ेंगे। रिपोर्ट में रोजगार के रुझानों पर नजर रखने के लिए पर्यटन रोजगार सूचकांक (TEI) भी पेश किया गया है और इसमें सीजनल वर्कफोर्स की मांगों को संबोधित करने में गिग इकोनॉमी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्टैक्चर (DPI) को इंट्रीग्रेटेड करके और मेडिकल टूरिज्म और कम्युनिटी-ड्रिवेन प्रोग्राम जैसे नए अवसरों का लाभ उठाकर, यह क्षेत्र ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकता है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines