2036 तक 61 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार... टूरिज्म सेक्टर में आएगा जबरदस्त बूम: रिपोर्ट

Jobs in Tourism Sector:आने वाले 10 सालों में भारत के टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस सेक्टर में 60 लाख से ज्यादा जॉब जोड़ी जा सकती है।

Tourism (1)
विज्ञापन

रिपोर्ट में मिली जानकारी

इस जानकारियां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और EY द्वारा 18वें वार्षिक CII पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी किए गए’ Employment Landscape in Tourism and Hospitality in India’ नामक एक पेपर में आई हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि महामारी के बाद इस सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि रोजगार सृजन में पुरुषों के लिए 46 लाख और महिलाओं के लिए 15 लाख नौकरियां शामिल होंगी।  रिपोर्ट में बताया गया कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, सस्टेनेबल टूरिज्म और कस्टमर सर्विस जैसे एरिया में विशेष स्किल की जरूरतों पर भी जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन चुनौतियों से निपटने के लिए रिपोर्ट में कुछ सुझाव भी दिए गए हैं, जिसमें प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए गेमीफाइड लर्निंग सिस्टम, उद्योग संघों के सहयोग से क्लियर कैरियर एडवांसमेंट पाथवे बनाना और स्किल और ट्रेनिंग को मानकीकृत करने के लिए पर्यटन मंत्रालय के तहत एक टास्क फोर्स बनाने शामिल हैं।

विज्ञापन

2036 तक  61.31 लाख जॉब

आगे रिपोर्ट में बताया गया कि इंडस्ट्री में बढ़ती टूरिज्म एक्टिविटी को पूरा करने के लिए 2036-37 तक  61.31 लाख अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसके कारण आने वाले समय में रोजगार बढ़ेंगे। रिपोर्ट में रोजगार के रुझानों पर नजर रखने के लिए पर्यटन रोजगार सूचकांक (TEI) भी पेश किया गया है और इसमें सीजनल वर्कफोर्स की मांगों को संबोधित करने में गिग इकोनॉमी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्टैक्चर  (DPI) को इंट्रीग्रेटेड करके और मेडिकल टूरिज्म और कम्युनिटी-ड्रिवेन प्रोग्राम जैसे नए अवसरों का लाभ उठाकर, यह क्षेत्र ग्लोबल लीडर  के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ