HSSC TGT Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा टीजीटी टीचरों के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7471 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस बाबत जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन भरा जा सकता है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार 5 अक्टूबर यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2022 है।
शैक्षणिक योग्यता
टीजीटी के इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक वाले ही आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा, D.El.Ed और B.Ed की डिग्री भी अनिवार्य है। कैंडिडेट्स का मैट्रिक या उच्चतर में किसी एक सब्जेक्ट के तौर पर हिंदी या संस्कृति होना चाहिए। कैंडिडेट्स के पास हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को बतौर 150 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं रिजर्वेशन कैटेगरी को केवल 35 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 75 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए है।
आयुसीमा
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। हालांकि, हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जातियों (ए), पिछड़ी जातियों (बी), दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी मिली है।
HSSC TGT Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले HSSC की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना है।
- यहां होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन टैब को क्लिक करें।
- इसके बाद RECRUITMENT REGARDING VARIUOS TGT TEACHERS, HARYANA के टैब पर क्लिक करें।
- अब अगले चरण में उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भर लें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया को कंप्लीट कर लें।
वेतनमान
इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को बतौर वेतन ग्रेड पे 4600 रुपये के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों को हर महीने 9300 रुपये और 34800 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
7 mins agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines