HSSC Recruitment 2022: शिक्षकों के 7 हजार पदों पर निकली भर्ती, 40 साल से ज्यादा उम्र वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

KVS PGT exam city slip

KVS PGT exam city slip

विज्ञापन

HSSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षकों के बंपर पदों पर भर्तियां निकाली गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 7471 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से शुरू होंगे। आवेदन 26 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। 28 अक्टूबर तक फीस जमा कराई जा सकेगा।

इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट hryssc.in पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें (important dates)

– आवेदन शुरू होने की तारीख – 5 अक्टूबर 2022
– आवेदन की आखिरी तारीख – 26 अक्टूबर 2022

आयु सीमा ( age limit)

– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता (eligibility)

-उम्मीदवार का 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। वह HTET या STET पास हो। इसके अलावा टीजीटी पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।

विज्ञापन

– अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें।

आवेदन शुल्क (application fees)

– जनरल – 150
– एससी/एसटी- 35

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया (selection process)

– इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ