HPSC HCS 2023 Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नीचे इस भर्ती अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
पदों का विवरण
यह भर्ती अभियान 121 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें HCS (Ex. Br.) के लिए 03 पद, DSP के लिए 06 पद, ETO के लिए 08 पद, DFSC के लिए 02 पद, ARCS के लिए 01 पद, AETO के लिए 19 पद, BDPO के लिए 37 पद, TM के लिए 04 पद, DFSO के लिए 01 पद, AEO के लिए 12 पद और ‘A’ क्लास Naib Tehsildar के लिए 28 पद शामिल है।
इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि, मुख्य लिखित परीक्षा 30 और 31 मार्च, 2024 को आयोजित होने की संभावना है।
आवेदन की तारीख
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी।
आवेदन शुल्क
हरियाणा के पूर्व सैनिकों (DESM) के पुत्र सहित सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणियों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है।केवल हरियाणा के सभी विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों (कम से कम 40% विकलांगता के साथ) के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
ये भी पढेंः Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए Railway में निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
HPSC HCS 2023 Recruitment: आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट http://hpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नोटः हम आपको सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क सहित भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां प्राप्त कर लें। आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines