Haryana TET Result 2025: एचटीईटी रिजल्ट जारी, bseh.org.in पर ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड PDF

Haryana TET Result 2025 Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज bseh.org.in पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. स्‍कोरकार्ड पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें.

Haryana TET Result 2025

Haryana TET Result 2025 OUT: हरियाणा टीईटी परिणाम 2025 जारी हो गया है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने आज यानी 10 नवंबर, 2025 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.

विज्ञापन

HTET परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का उद्देश्य हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के पदों को भरना है. उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन

Haryana TET Result 2025: ऐसे चेक करें र‍िजल्‍ट
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
होमपेज पर ‘हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का परिणाम’ शीर्षक वाला लिंक खोजें, उस पर क्लिक करें.
अब एग्‍जाम लेवल, पीआरटी या टीजीटी या पीजीटी चुनें.
लॉग इन करने के लिए स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
जरूरी विवरण जैसे रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
आपका HTET 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
परिणाम देखें और फिर उसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

विज्ञापन

र‍िजल्‍ट आने के बाद अब क्‍या होगा
परिणाम घोषित होने के बाद, पास होने वाले उम्मीदवारों को बीएसईएच दिशानिर्देशों के अनुसार बायोमेट्रिक वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करना होगा. इसके बाद, उन्हें एचटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा. यह प्रमाणपत्र उन्हें हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) सहित आगामी शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएगा. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ