Railway Jobs: उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप डी (Group D) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, उत्तर रेलवे भर्ती अभियान 2024 के तहत योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन खेल परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार उत्तर रेलवे भर्ती अभियान से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण विवरण यहां देख सकते हैं।
पदों की कुल संख्या (Total Number of Posts)
उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने कुल 38 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए विभिन्न खेलों से योग्य अभ्यर्थियों का सेलेक्शन किया जाएगा. प्रत्येक खेल से संबंधित वैकेंसी की संख्या उत्तर रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में दिया हुआ है।क्वालिफिकेशन/योग्यता मापदंड
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का कम-से-कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास संबंधित खेल का आवश्यक खेल-कूद का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2024 तक 18-25 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आयु में कोई छूट (ऊपरी या निचली) स्वीकार्य नहीं होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date of Examination)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे (Northern Railway) में ग्रुप डी (Group D)के इन पदों के लिए 16 मई 2024 तक या उससे पहले rrcnr.org पर ऑनलाइन विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की तिथि (Date of Examnination)
उत्तर रेलवे भर्ती 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया 10 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह कहां और कैसे की जाएगी, इसका सूचना आवेदन की स्क्रूटिनी के बाद अभ्यर्थियों को उत्तर रेलवे के वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से दी जाएगी।
अप्लाई कैसे करें? (How to Apply?)
स्टेप 1: उत्तर रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrcnr.org/ पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट होमपेज पर उत्तर रेलवे भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक फॉर्म ओपन होगा, उसमें आवश्यक विवरण को सावधानी से भरें।
स्टेप 4: आवेदन भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: इसके बाद सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को अटैच कर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
डाउनलोड नोटिफिकेशन (Download Notification)
उत्तर रेलवे भर्ती अभियान से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण सहित सभी विवरण देखने लिए आप उत्तर रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines