Niharika Gupta
Read More
GPSC CCE Prelims result 2023: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (GPSC CCE Prelims 2023) के परिणाम घोषित किए। आयोग ने कुल 3,806 उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया गया है। लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर उपलब्ध है और सीधा लिंक भी नीचे दिया गया है।
GPSC ने मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए CCE प्रारंभिक कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। श्रेणी-वार कट-ऑफ का अर्थ है अंतिम अंक/रैंक जिसके लिए किसी विशेष श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार ने मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 184.77 है और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए यह 163.56 है।
और पढ़िए – GPSC Recruitment 2022: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्तियां, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल्स
और पढ़िए – Prelims का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
गुजरात प्रशासनिक सेवा कक्षा-1, गुजरात सिविल सेवा कक्षा 1 और 2 और गुजरात राज्य नगरपालिका मुख्य अधिकारी सेवा वर्ग-2 के लिए GPSC CCE प्रारंभिक परीक्षा 8 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।