Government Sarkari Jobs: इस समय कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इसलिए अगर आपकी तैयारी अच्छी है और सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आवेदन करने में देरी न करें। अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां चल रही हैं जिसमें पद के मुताबिक योग्यता मांगी गई है। 12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का बढ़ियां मौका है। अच्छी सैलरी भी मिल रही है। इसलिए अगर आप योग्य हैं और नौकरी पाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।
बिलासपुर एम्स में भर्तियां निकाली गई हैं। इसकी लास्ट डेट नजदीक है इसलिए जल्द अप्लाई कर दें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2023 है। इसके लिए आप aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां कुल 81 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं।
हिमाचल में जेल वॉर्डन की नौकरी
वहीं हिमाचल प्रदेश प्रिजंस एंड करेक्शनल सर्विसेस डिपार्टमेंट भी भर्तियां करने जा रहा है। यहां जेल वॉर्डर के पद पर भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप वेबसाइट hpprisons.nic.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 22 दिसंबर 2023 तक किया जा सकता है। इसमें 91 पदों पर भर्ती होगी जिसमें 71 पद पुरुषों के और 14 महिलाओं के लिए हैं। इसके लिए आयु सीमा 18-23 साल रखी गई है और योग्यता सिर्फ 12वीं पास है।
ये भी पढ़ें-सुंदर पिचाई में ‘दूरदर्शी नेतृत्व की कमी’, 18 साल बाद गूगल से इस्तीफा देकर कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा
सेल में निकलीं नौकरियां
वहीं स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। इसमें ऑपरेटर-सह-तकनीशियन, ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर) और अटेंडेंट-सह-तकनीशियन (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप 16 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
देखें रोजगार को लेकर डिबेट-
दिल्ली एम्स ने मांगे आवेदन
एम्स दिल्ली में 3,036 नॉन-टीचिंग पद पर आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप सलेक्ट होते हैं तो अलग-अलग संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा। आप 1 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पीजीसीआईएल कर रहा भर्ती
वहीं पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों/कार्यालयों के लिए जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी) इलेक्ट्रीशियन के पदों पर भर्ती हो रही है। इसके माध्यम से कुल 203 पद भरे जाएंगे। आप वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आप तभी आवेदन करने के पात्र हैं जब आपने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास कर लिया हो।
ये भी पढ़ें-Explainer: कुरियर स्कैम क्या है जो एक झटके में आपको बना देगा कंगाल? बैकों ने जारी की है चेतावनी
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
21 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines