UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कोटा के तहत सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां करने जा रही है। यूपी पुलिस ने कुल 91 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है और बिना परीक्षा के ही सलेक्शन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन आज यानी 20 दिसंबर से शुरू हुआ है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 9 जनवरी है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो यह 400 रुपये है। कुल 91 पदों में से 56 पद पुरुषों के लिए हैं जबकि 35 पद महिलाओं के लिए हैं। जो भी उम्मीदवार इसके लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है।
ये भी पढ़ें-वायरल हो रही है नासा द्वारा अंतरिक्ष में खींची गई ‘क्रिसमस ट्री’ की तस्वीर, देखें क्या है खास
क्या मांगी गई है योग्यता
केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री हासिल की हो। किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएश की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्र 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का सलेक्शन खेलों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। खेल में उनकी स्किल और हासिल किए गए प्रमाणपत्र देखे जाएंगे।
62 हजार पदों के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन
वहीं अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी आने वाली है। यूपी पुलिस में जल्द ही 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके लिए योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। 60 हजार से ज्यादा पदों के सीधी भर्ती होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं के भर्ती की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। लड़कियों के लिए 12 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा पीएसी की तीन महिला वाहिनियों में से एक वाहिनी में भर्ती की अनुमति भी शासन ने प्रदान कर दी है। इसके लिए अलग से 761 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। यही नहीं इस भर्ती प्रक्रिया में कॉन्स्टेबल के पदों के साथ-साथ रेडियो ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, जेल वार्डर भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-इमोजी और कोड वर्ड से ऑनलाइन गेमिंग में ड्रग तस्करी! गोरखधंधा करने वालों का नया तरीका
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines