Government Jobs 2023: अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यही मौका है उसे साकार करने का। इस समय कई विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए भी अच्छी सैलरी की नौकरियां हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो में 677 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसलिए अगर नौकरी की तलाश में हैं तो तुरंत अप्लाई कर दें। इसके लिए आप mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके लिए अगल-अलग पदों पर 18 से लेकर 27 साल तक उम्र होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है।
यहां भी हो रहीं हैं भर्तियां
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। यह भर्ती अपरेंटिसशिप के लिए है। आप 10 नवंबर से पहले nlcindia।in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं एम्स ऋषिकेश में भी फैकल्टी पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसके लिए आप aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर 13 नवंबर से पहले अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Jobs 2023: एक लाख रुपये सैलरी चाहिए तो बिना देर किए करें अप्लाई, हजारों पदों पर हो रही है भर्ती
UPSSSC भी कर रहा भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है तो आप upsssc.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको यह नौकरी मिलती है तो 29,200 रुपये से 93,200 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी।
रेलवे में नौकरी का मौका
रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूआरसी) अलग-अलग पदों पर भर्तियां कर रहा है। ये पद ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए हैं। योग्यता 10वीं और 12 वीं पास मांगी गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है। इसके लिए अगल-अलग पदों पर 18-33 साल उम्र सीमा रखी गई है। अगर आपको नौकरी मिलती है तो 56900-63200 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-यूनिवर्सिटी में तीन दिन से घूम रहा था अजगर, गार्ड की पड़ गई नजर, नहीं तो हो जाता हादसा
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
18 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
6 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines