Government Jobs: 10वीं पास के लिए रेलवे में निकलीं 3000 से ज्यादा नौकरियां, यहां जानिए पूरी डिटेल

Government Job in Indian Railway: रेलवे की इस नौकरी में सलेक्शन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। सिर्फ मेरिट के आधार पर यह नौकरी मिलेगी।

Government Jobs

Government Sarkari Jobs 2023: अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और 10वीं पास हैं तो बहुत बढ़िया मौका है। रेलवे 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए 11 दिसंबर से रजिट्रेशन किए जा सकेंगे। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2024 है। आरआरसी एनआर की 3093 पदों पर वैकेंसी आई है। ये सभी पद अप्रेंटिस के हैं।

विज्ञापन

आप वेबसाइट rrcnr.org. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। केवल वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास किया हो। 10वीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित डिस्प्लिन में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।

विज्ञापन

उम्र सीमा की बात करें तो 15-24 साल है। अगर आप रिजर्व कैटेगरी से हैं तो आपको आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। सलेक्शन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। सिर्फ मेरिट के आधार पर यह नौकरी मिलेगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अगर आप एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी या महिला कैंडिडेट्स हैं तो आपको कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन

आईबी में भी नौकरियां

वहीं आईबी में भी निकली भर्तियों की लास्ट डेट आने वाली है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत अप्लाई कर दें। ये नौकरियां गृह मंत्रालय ने निकाली हैं जिसके तहत 995 पदों पर भर्ती होनी है। आप mha.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2023 है।

विज्ञापन

उम्र सीमा 18-27 साल मांगी गई है। यह नौकरी पाने के लिए आपको पहले लिखित परीक्षा देनी होगी इसके बाद इंटरव्यू होगा। अगर आपको यह नौकरी मिलती है तो 44,900 से 1,42,400 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ