SSC Exam Calender 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेशन 2025-26 के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। साल 2025 में जहां दिल्ली पुलिस में बंपर भर्तियां निकलेंगी, वहीं SSC CGL, CHSL, MTS, JE की भर्तियां भी निकलेंगी। दिल्ली पुलिस विभाग में कांस्टेबल और इंस्पेक्टर के पद भी भरे जाएंगे।
इनके लिए विज्ञापन कब निकलेंगे? एग्जाम कब होंगे? इसका शेड्यूल जारी हो गया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवान कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगइन करके SSC Exam Calendar 2025 डाउनलोड करके सालभर का शेड्यूल बना सकते हैं और एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एग्जाम कब-कब होंगे?
यह भी पढ़ें:Sarkari Naukri: Assistant Engineer के पदों पर जल्द ही आवेदन, देखें पूरी डिटेल
दिल्ली पुलिस विभाग में भरे जाएंगे पद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस विभाग में कांस्टेबल रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2025 को जारी होगी। 1 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करने की आखिरी तारीख होगी। कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 जून-जुलाई 2025 में होगा। रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगे। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025 में होगी।
संयुक्त स्नातक स्तर (CJL) परीक्षा जून-जुलाई 2025 में होगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2025 में होगी। स्टेनोग्राफर, सब इंस्पेक्टर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद भी साल 2025 में भरे जाएंगे। अभी कैलेंडर में संभावित तारीखों का जिक्र किया गया है। एग्जाम और नोटिफिकेशन की तारीखों में बदलाव के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें:बेरोजगारी पर सरकार को राहत और आपके लिए खुशी की वजह बन सकती है ये रिपोर्ट
दिल्ली में इन पदों पर भी निकलेगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025 में होगी। रजिस्ट्रेशन 16 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेंगे। कम्बाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम जुलाई-अगस्त 2025 में होगा। रजिस्ट्रेशन 27 मई से शुरू होकर 25 जून तक चलेंगे। मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2025 में होगी। रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेंगे। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में होगी।
यह भी पढ़ें:गजब का जॉब ऑफर! Elon Musk हर घंटे इस काम के देंगे 5000 रुपये