Sarkari Naukari: 10वीं पास के लिए वैकेंसी, 63 हजार रुपये तक सैलरी, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई?

India Post Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में भर्ती निकली है। ड्राइवर बनकर सरकारी नौकरी पाने का मौका है। ऑनलाइन अप्लाई करना होगा और फॉर्म दफ्तर में भी भेजना होगा।

Indian Postal Department

प्रतीकात्मक तस्वीर

India Post Recruitment 2024 Details: देश के पोस्ट ऑफिसों में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाह रखते हैं तो भारतीय डाक विभाग (India Postal Department) की इस भर्ती का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सर्कल में ड्राइवरों के 78 खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होते ही शुरू हो गई थी। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी है।

विज्ञापन

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्र कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्याद 27 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न वर्गों के आवेदकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक के पास हैवी मोटर ड्राइविंग का वैलिड लाइसेंस और कम से कम 3 साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

वेतन और भत्ते

भर्ती में सेलेक्ट होने वालों को पे-स्केल लेवल 2 के अनुसार 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन

सेलेक्शन प्रोसेस

  • रिटन एग्जाम
  • ड्राइविंग टेस्ट
  • प्रैक्टिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
  • मेरिट लिस्ट

कहां जमा कराएं फॉर्म

आवेदन करने वालों को एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट लगाकर प्रबंधक (GRA), मेल मोटर सर्विस कानपुर, GPO कंपाउंड, कानपुर- 208001, उत्तर प्रदेश के पते पर पोस्ट करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ