BPSC Recruitment 2024 Notification Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भर्ती के बारे में बताया और गुरुवार सुबह भर्ती का नोटिफिकेशन रिलीज किया।
नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में टीचर्स के 87 हजार पद भरे जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2024 है। रिटन एग्जाम 7 मार्च से 17 मार्च तक होंगे। 31 मार्च से पहले रिजल्ट जारी करने का प्रयास आयोग का रहेगा। पढ़ें भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां…
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक का संबंधित विषय में डिग्री होल्डर और B.Ed, D.El.Ed, CTET या STET पास होना अनिवार्य है, लेकिन CTET/STET के अपीयरिंग कैंडिडेट्स भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे।
आयु सीमा संबंधी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्र कम से कम 18 से 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 37 से 42 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी को आवेदकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
एग्जाम सिलेबस और मार्किंग
रिटन एग्जाम करीब ढाई घंटे का होगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा। सिलेबस NCERT और SCRT के निर्देशानुसार होगा। रिजल्ट के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
कहां करें आवेदन?
भर्ती में शामिल होने के इच्छुक नौजवान ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
रिटन एग्जाम पैटर्न
एग्जाम पेपर के 3 पार्ट होंगे। इसमें लैंग्वेज, जनरल नॉलेज और सब्जेक्ट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। लैंग्वेज के तहत एक-एक अंक के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन से जुड़े एक-एक अंक के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। सब्जेक्ट से जुड़े एक-एक अंक के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
स्टेप वाइज अप्लाई करने की प्रक्रिया
- BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर लॉगइन करें।
- बिहार शिक्षक भर्ती 2024 नोटिफिकेशन क्लिक करें और डिटेल ध्याल से पढ़ें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
- डॉक्यूमेंट, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
- सबमिट पर क्लिक करके ऑनलाइन पेमेंट करें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines