BPSC Recruitment 2024

Sarkari Naukari: बिहार के बीएड पास युवाओं के लिए 87 हजार पदों पर भर्ती निकली, जानें कब से करें अप्लाई?

BPSC Recruitment 2024 Notification: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका है। 87 हजार पदों पर भर्ती निकली है। जानें कैसे और कब से नौजवान कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई?

BPSC Recruitment 2024 Notification Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भर्ती के बारे में बताया और गुरुवार सुबह भर्ती का नोटिफिकेशन रिलीज किया।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में टीचर्स के 87 हजार पद भरे जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2024 है। रिटन एग्जाम 7 मार्च से 17 मार्च तक होंगे। 31 मार्च से पहले रिजल्ट जारी करने का प्रयास आयोग का रहेगा। पढ़ें भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां…

विज्ञापन

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता

भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक का संबंधित विषय में डिग्री होल्डर और B.Ed, D.El.Ed, CTET या STET पास होना अनिवार्य है, लेकिन CTET/STET के अपीयरिंग कैंडिडेट्स भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन

आयु सीमा संबंधी योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्र कम से कम 18 से 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 37 से 42 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी को आवेदकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

एग्जाम सिलेबस और मार्किंग

रिटन एग्जाम करीब ढाई घंटे का होगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा। सिलेबस NCERT और SCRT के निर्देशानुसार होगा। रिजल्ट के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

कहां करें आवेदन?

भर्ती में शामिल होने के इच्छुक नौजवान ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिटन एग्जाम पैटर्न

एग्जाम पेपर के 3 पार्ट होंगे। इसमें लैंग्वेज, जनरल नॉलेज और सब्जेक्ट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। लैंग्वेज के तहत एक-एक अंक के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन से जुड़े एक-एक अंक के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। सब्जेक्ट से जुड़े एक-एक अंक के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

स्टेप वाइज अप्लाई करने की प्रक्रिया

  • BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर लॉगइन करें।
  • बिहार शिक्षक भर्ती 2024 नोटिफिकेशन क्लिक करें और डिटेल ध्याल से पढ़ें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
  • डॉक्यूमेंट, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करके ऑनलाइन पेमेंट करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ