Government Jobs 2023: झारखंड के देवघर एम्स में भी नॉन फैकल्टी के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इसमें जूनियर इंजिनियर और हॉस्पिटल अटेंडेंट जैसे कई पद हैं। इसके लिए आप aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 27 अक्टूबर को आवेदन शुरू हुआ था जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। एससी-एसटी और EWS के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। वहीं महिलाओं और दिव्यांगों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए अलग-अलग पदों पर 18 साल से 45 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
गोरखपुर एम्स में भर्तियां
गोरखपुर एम्स में भी अलग-अलग पद पर भर्ती निकली है। यहां 142 पदों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आप aiimsgorakhpur.edu.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स भोपाल में भी नॉन फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर है। बिहार में टीचर भर्ती का दूसरा चरण भी शुरू होने वाला है। इसके लिए आवेदन की तारीख अभी नहीं आई है।
यहां भी हो रहीं भर्तियां
अगर आप सीआईएसएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सीआईएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल (CISF Head Constable Recruitment 2023) के पद पर भर्तियां होने वाली हैं। आप सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें खेल कोटा 2023 के अधीन प्रधान आरक्षक सामान्य ड्यूडी के 215 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए अभी 28 दिन बाकी हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 28 नवंबर 2023 है।
इस नौकरी के लिए योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार खेल और एथलेटिक्स में राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व किया हुआ होना चाहिए। सिर्फ वे ही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18-23 साल के बीच होगी। आवेदन शुक्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए यह 100 रुपये है। महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
अगर आपको यह नौकरी मिलती है तो 25500 से 81100 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। परीक्षा के प्रथम चरण में ट्रायल परीक्षण होगी, इसके बाद दक्षता परीक्षण होगा, इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), इसके बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें-Sarkari Job: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर, यहां हो रही हैं बंपर भर्तियां
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines