Bihar SSC Inter Level CCE Recruitment 2023: 12वीं पास कर कर चुके लड़के-लड़कियों के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। करीब 11 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। सैलरी हजारों रुपये में होगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा बेहतर नंबरों से पास करनी होगी। सरकारी नौकरी के लिए चयन मैरिट के आधार पर होगा।
गौरतलब है कि बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सेकेंड इंटर लेवल कंबाइंड कंपीटिटिव एग्जामिनेशन 2023 के लिए अधिसूचना जारी की। इस लिखित परीक्षा के लिए 27 सितंबर 2023 से 11 नवंबर 2023 तक आवेदन भरे जाएंगे। इच्छुक आवेदन 27 सितंबर 2023 से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए http://bssc.bih.nic.in पर पंजीकरण किया जा सकेगा। वहीं ज्यादा जानकारी भी वेबसाइट पर ही मिलेगी। वहीं सैलरी हजारों रुपए होगी।
भर्ती के लिए 12वीं अनिवार्य
लिखित परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए। वहीं कुछ पदों के लिए कंप्यूटर और वर्ड प्रोसेसिंग इस्तेमाल करना आना चाहिए।
भर्ती के लिए आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। आयु 1 अगस्त 2023 से गिनी जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी कैटेगरी की महिलाओं के लिए 18 वर्ष 40 वर्ष आयु की सीमा तय की गई है। OBC/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु की सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच तय हुई है। SCST कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी अनिवाय है।
भर्ती के लिए आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कुल 540 रुपये फीस देनी होगी। आवेदन के लिए दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को भी कुल फीस 540 रुपये देनी होगी, लेकिन महिलाओं, SCST और दिव्यांग कैटेगरी के आवदेकों के लिए फीस 135 रुपये मान्य है।
कई चरणों में होगी परीक्षा
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को सरकारी विभागों में नौकरी मिल सकती है। परीक्षा कई चरणों में कराई जाएगी। पहले प्रीलिमिनरी रिटेन एग्जाम होगा और उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। लास्ट में स्किल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन फाइनल इंटरव्यू के लिए होगा।
जानिए किस पद के लिए कितनी सीटें खालीं…
पद का नाम———–खाली सीटें
निम्न वर्गीय लिपिक——–3927 पद
फाइलेरिया निरीक्षक——- 69 पद
सहायक अनुदेशक——–7 पद
राजस्व कर्मचारी———-3559 पद
पंचायत सचिव————3532 पद
टाइपिस्ट कम क्लर्क——– 4
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
1 day agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
10 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
12 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
12 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
12 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
12 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
13 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines